Gariaband Latest News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मैनपुर थाना क्षेत्र के पंडरी पानी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए 8 लाख रुपये नकद, हथियार और नक्सली साहित्य बरामद किया है।
Read Also- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा: 24 मार्च को विधानसभा में विशेष कार्यक्रम, देखें दौरे का पूरा शेड्यूल
Gariaband Latest News: इस अभियान का नेतृत्व एसपी निखिल राखेचा ने किया। जानकारी के अनुसार, धमतरी-गरियाबंद-नुआपड़ा डिविजन कमेटी द्वारा उगाही की गई रकम को छिपाकर रखा गया था। एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने विशेष खोजी अभियान शुरू किया।
Read Also- रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिलाने की सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
Gariaband Latest News: 20 मार्च की सुबह, टीम ने पंडरी पानी के पहाड़ी क्षेत्र में खुदाई की। जांच के दौरान एक सफेद बोरी मिली, जिसमें टिफिन डिब्बे में 8 लाख रुपये नकद, 13 नग जिलेटिन और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई। गौरतलब है कि जनवरी 2025 से अब तक गरियाबंद पुलिस ने नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने में कई सफलताएँ हासिल की हैं। जनवरी में सुरक्षा बलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया, फरवरी में हथियारों को नष्ट किया गया, और मार्च में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।




