Bollywood Update : एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा के घर किलकारी गूंज गई है. ऋचा चड्ढा ने बिटिया को जन्म दिया है. इस कपल ने यह खुशखबरी बेबी गर्ल के जन्म के दो दिन बाद फैंस के साथ शेयर किया है. कपल के यहां 16 जुलाई को बेटी का जन्म हुआ.
Read Also : Today’s Horoscope 19 July 2024 : जानिए वास्तु के अनुसार आपका दिन कैसा होगा, सभी जातकों के लिए शुभ संकेत..
बता दें कि बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर करते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 16 जुलाई को हमारे यहां बेटी का आगमन हुआ. बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है. हमारा पूरा परिवार बहुत खुश हैं. हम अपने शुभचिंतकों के प्रति शुक्रगुजार हैं, जो उन्होंने इतना प्यार और आशीर्वाद दिया’.
Read Also : श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव होंगे टी20 कप्तान, राहुल-पंत की वनडे टीम में वापसी
इससे एक दिन पहले ही ऋचा चड्ढा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इसके साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा कि इतना शुद्ध प्यार दुनिया में क्या ला सकता है, सिवाय रोशनी की किरण के? इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथी बनने के लिए अली फजल का धन्यवाद. ऋचा ने इस फोटोशूट के लिए रिड बर्मन को बुलाने के लिए भी धन्यवाद दिया.
Read Also : विश्व की 10 सबसे बड़ी कोयला खदानों की सूची में छत्तीसगढ़ की दो कोयला खदान गेवरा और कुसमुंडा ब्लॉक का नाम शामिल
बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा ने साल 2022 में शादी किया था. शादी से पहले दोनों ने कई वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया. दोनों की मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर 2012 में पहली बार हुई थी. वहीं, से अली फजल और ऋचा चड्ढा एक-दूसरे के करीब आए. हालांकि, लंबे वक्त तक इन्होंने अपना रिलेशनशिप सीक्रेट रखा.




