Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पहले खाद की किल्लत से परेशान, अब नकली खाद ने बढ़ाई किसानों की चिंता, किसान संगठन ने की कार्रवाई की मांग

    पहले खाद की किल्लत से परेशान, अब नकली खाद ने बढ़ाई किसानों की चिंता, किसान संगठन ने की कार्रवाई की मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 23, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Breaking News in Madhya Pradesh
    Breaking News in Madhya Pradesh

    Breaking News in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के कई जिलों में खाद की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैं। इसी बीच खंडवा में नकली खाद का मामला सामने आया है। जिसे लेकर किसान चिंतित हैं। प्रशासन से खाद की जांच जल्द करवा कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि, नकली खाद अगर किसान खेत में डालेगा तो उन्हें बड़ा नुकसान होगा। नकली खाद से फसल ही नहीं आएगी। पहले ही किसान मौसम की मार से परेशान है और अब इस तरह नकली खाद बाजारों में बिक रही है।

    जानिए पूरा मामला
    बता दें कि, खंडवा जिले के खालवा आदिवासी क्षेत्र में सोमवर देर रात भारतीय किसान संघ नेताओं ने डीएपी खाद की एक गाड़ी पकड़ी थी। इनका आरोप था कि इसमें जो डीएपी है वह नकली है। किसानों ने गाड़ी को खालवा थाने में खड़ा करवाया। किसानों ने बताया कि यह नकली खाद है। बोरी में रेत जैसा भरा हुआ है। सूचना पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की बात कही।

    Read Also-  मध्य प्रदेश में दिसंबर तक 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए शुरू होगी प्रक्रिया, सीएम ने विभागों को योजना बनाने के दिए निर्देश

    Breaking News in Madhya Pradesh: इस तरह का मामला सामने आने के बाद खंडवा जिले के किसान अब चिंतित है। किसानों का कहना है कि नकली खाद से किसानों को बड़ा नुकसान होगा अगर नकली खाद किसान अपने खेतों में डालेगा तो फसल ही नहीं आएगी। खंडवा जिले के किसानों ने अब रबी की फसल गेहूं, चना प्याज सहित अन्य फसल की तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर खंडवा जिले के किसान डीएपी खाद के लिए सोसाइटी और दुकानों पर पहुच रहे है। पर अभी बाजार और सोसाइटी पर डीएपी खाद नहीं आया है।

    वही भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी सुभाष पटेल ने बताया कि, जब सोसाइटी और बाजार में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है तो प्रशासन की नाक के नीचे नकली खाद का खेले कैसे चल रहा है। पकड़ाए खाद की जांच जल्द करवा कर कड़ी कार्रवाई किए जाना चाहिए। साथ ही किसानों को आगाह करते हुए कहा कि किसान अधिकृत स्थान से ही खाद खरीदे।

    Read Also-  मध्य प्रदेश का चायवाला चर्चा में, 20 हजार की मोपेड, जश्न 60 हजार का 

    Breaking News in Madhya Pradesh: नकली डीएपी खाद की शिकायत मामले को लेकर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि, पकड़ाया डीएपी खाद से भरा वाहन के ड्राइवर से डीएपी खाद मामले में पूछताछ की जा रही है। अभी तक उसने कोई जानकारी नहीं दी है। साथ बोरी पर जिस कंपनी की डिटेल लिखी है। उनके प्रतिनिधि को भी पत्र लिख कर रिपोर्ट मांगी है अगर वह बताते है कि यह मिस ब्रांड है तो वाहन के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news madhya pradesh madhya pradesh latest news today madhya pradesh news madhya pradesh news aaj ki madhya pradesh news live madhya pradesh news today madhya pradesh samachar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.