CG Korba News: कोरबा में वन रक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब एक अभ्यर्थी की दौड़ के दौरान तबीयत बिगड़ गई और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
Read Also- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाएंगे
CG Korba News: जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सुखसिंह कंवर, जो जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत बाना परसाही का निवासी था, वन रक्षक परीक्षा के फिजीकल टेस्ट के लिए कोरबा आया था। वह बरीडीह में अपने रिश्तेदार के घर ठहरा था और प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित फिजीकल टेस्ट में हिस्सा लेने गया था। सुखसिंह 200 मीटर की दौड़ में हिस्सा ले रहा था, जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसने अपनी स्थिति के बारे में अपने दोस्तों को जानकारी दी, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read Also- भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
CG Korba News: घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया, और कोरबा रेंजर के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे, जहां वे घटना की जानकारी जुटा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुखसिंह वन रक्षक की परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले अपने घर से कोरबा आया था। सुबह पांच बजे वह परीक्षा के लिए स्टेडियम पहुंचा था, लेकिन दौड़ के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई।




