Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

    September 7, 2026

    UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर

    September 7, 2026

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    • UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर
    • भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब
    • ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश
    • वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…
    • खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
    • नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » PCC चीफ दीपक बैज का BJP पर तंज, कहा- चित्रकोट में बैठक नहीं पिकनिक मनाने जा रही सरकार…

    PCC चीफ दीपक बैज का BJP पर तंज, कहा- चित्रकोट में बैठक नहीं पिकनिक मनाने जा रही सरकार…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 17, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Politics News
    CG Politics News

    CG Politics News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट में 18 नवंबर को बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस बैठक को पिकनिक बताया है। उन्होंने कहा कि, इस तरह की मीटिंग जिला मुख्यालयों में होती है, लेकिन यह लोग पर्यटन स्थल पर कर रहे रहे हैं। दीपक बैज ने कहा कि, यह साल में होने वाली पहली बैठक है, वो भी सरकार पर्यटन स्थल पर कर रही है।

    सरकार के पास पैसा नहीं
    दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा की सरकार-मंत्री इस बैठक में चाहे जो तय कर लें, लेकिन इस बैठक से होगा क्या ? क्योंकि सरकार के पास पैसा नहीं है। वो इस बैठक में अगर कोई कार्य योजना तय भी कर लेती है, तो उस पर काम कैसे होगा ? यह प्राधिकरण का बैठक नहीं है। भाजपा के नेता यहां पिकनिक मनाने जा रहे हैं।

    Read Also-  PM मोदी को बाइडेन जैसे भूलने की बीमारी, भाषण देते वक्त भूल जाते हैं कि क्या कहना है- राहुल गांधी

    1 साल में हो जानी थी कार्ययोजना तैयार- कांग्रेस
    CG Politics News:  बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, सरकार को बने एक साल हो गए और अब बैठक हो रही है। अब तक कार्ययोजना तैयार हो जानी चाहिए थी। अब तक बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक दो बार हो जानी थी। 5 साल पहले वहां के लिए जो लक्ष्य निर्धारण किया गया था उसकी समीक्षा की जानी थी। बस्तर में 7 जिले आते हैं एक बड़ा भू भाग विकास से वंचित है। बस्तर को समानांतर रूप से आगे लाने के लिए विकास प्राधिकरण का गठन किया गया था। हमारी सरकार ने स्थानीय विधायक को अध्यक्ष बनाया था।

    भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बैठक
    राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पहली बैठक चित्रकोट में आयोजित की जा रही है। CM विष्णुदेव साय, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी समेत अन्य नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में बस्तर में विकास को लेकर बजट और विकास के कार्यों की योजनाओं पर मंथन किया जाएगा।

    Read Also-  भाजपा का कांग्रेस पर हमला बोल, कहा- लोगों को दवा चाहिए थी तब भूपेश सरकार शराब बेच रही थी

    मुख्यमंत्री खुद अध्यक्ष हैं
    CG Politics News:  जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बस्तर MLA लखेश्वर बघेल थे। अब भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री खुद अध्यक्ष हैं। 18 नवंबर को होने वाली इस बैठक में संभाग के सभी जिलों के विकास की योजनाओं पर मंथन होगा। साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के सामाजिक सांस्कृतिक और आर्थिक हितों के संरक्षण के लिए योजना बनेगी।

    विकास कामों को लेकर होगी चर्चा
    वहीं, जनजाति विकास की नीतियों और प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री, गृह, स्वास्थ्य, वन, खाद्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, DGP, पंचायत विभाग, कृषि, ऊर्जा, स्कूल शिक्षा, जल संसाधन, जनसंपर्क, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत अन्य डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव मौजूद रहेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg politics cg politics news chhattisgarh politics chhattisgarh politics news chhattisgarh politicst politics in cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.