CG Raipur Crime News: रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर हमला किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास हुई, जब चार से पांच बदमाशों का एक समूह एक युवक का पीछा करते हुए सरेआम सड़कों पर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा।
Read Also- CM के काफिले के सामने मासूम को लेकर बैठ गई रेप पीड़िता, बताया : पुलिस रिपोर्ट लिखने को तैयार नहीं..
CG Raipur Crime News: बताया जा रहा है कि युवक किसी कारणवश बदमाशों के निशाने पर था। जैसे ही बदमाशों ने युवक को पकड़ लिया, उन्होंने उसे सड़क पर जमकर पीटना शुरू कर दिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए पास ही स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में घुस गया, लेकिन बदमाशों ने शोरूम में घुसकर युवक पर फिर से हमला किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर लोहे के रॉड से बुरी तरह से पीटा।
Read Also- बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 29 को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैम्प
युवक के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने
CG Raipur Crime News: घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों की गुंडागर्दी और युवक से की गई मारपीट साफ नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाशों के एक समूह ने सरेआम अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए युवक को पीटा और शोरूम के अंदर भी उनकी बर्बरता जारी रही।
Read Also- अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी वाहन, हादसे में 6 घायल, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा
सूचना मिलने के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।




