Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मेकाहारा अस्पताल में आगजनी: स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, तीन दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश…

    मेकाहारा अस्पताल में आगजनी: स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, तीन दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 6, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Raipur Latest News
    CG Raipur Latest News

    CG Raipur Latest News: रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के तृतीय तल में स्थित न्यू ट्रामा विभाग में मंगलवार की दोपहर आग लगने की घटना घटित हुई थी जिसमें कोई भी मरीज एवं मेडिकल स्टाफ घायल नहीं हुआ है। घटना के दौरान वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। न्यू ट्रामा की जिस ओटी में आग लगने की घटना घटित हुई वहां ओटी के बाद साफ-सफाई करके ओटी को बंद कर दिया गया था। बगल में जो ओटी थी वहां पर ऑपरेशन चल रहा था।

    Read Also-  घर में लगी भीषण आग में पांच मवेशी जिंदा जले, किसान का धान भी हुआ राख, देखें Video

    CG Raipur Latest News: ऑपरेशन टीम में तीन-चार डॉक्टर एवं अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ शामिल थे। जैसे ही उन्होंने धुआं उठता देखा तुरंत इसकी सूचना प्रबंधन को दी। इसके साथ प्रबंधन ने आग लगने की घटना के दौरान तुरंत तत्परता दिखाते हुए अस्पताल के स्टाफ की मदद से ओटी से लगे हुए खिड़की के ग्रिल को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर और कांच को तोड़कर मरीज एवं डॉक्टरों को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑपरेशन टीम के डॉक्टरों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी इसलिए उन्हें ऑब्जरवेशन में भर्ती रखा गया है। सभी लोग अभी सामान्य स्थिति में हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी

    CG Raipur Latest News: आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है परंतु प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एयर प्यूरीफायर एवं ए.सी. में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिस पर त्वरित काबू पा लिया गया था किंतु दोनों उपकरणों के प्लास्टिक बॉडी के जलने से कक्ष में अत्यधिक धुआं भर गया था। इस सम्बन्ध में अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता विद्युत/यांत्रिक को पत्र लिखकर घटनास्थल का निरीक्षण कर निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के त्वरित निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संपूर्ण अस्पताल परिसर के विद्युत प्रवाह सिस्टम की ऑडिट कराकर ऑडिट रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।

    Read Also-   बिजली के टावर पर चढ़ी महिला, काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पति की इस बात से थी खफा

    प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मरीज के परिजनों एवं डॉक्टरों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में इलाज कर रहे डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों की त्वरित तत्परता और सूझबूझ की तारीफ़ की।

    Read Also-   सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, सीएम विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी को संपूर्ण घटनाक्रम की जांच तकनीकी टीम से कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घटना की वास्तविक वस्तुस्थिति से अवगत होकर प्रबंधन को तीन दिन के भीतर न्यू ट्रामा विभाग को ठीक करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg latest news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.