Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    March 16, 2026

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    • जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित
    • छत्तीसगढ़ में ‘गौठान’ से ‘गौधाम’ की यात्रा, राजनीति बदली या मॉडल?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट जारी

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 15, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन राहत की यह स्थिति ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। प्रदेश के कुछ इलाकों में एक बार फिर तेज ठंड का दौर शुरू होने वाला है। गुरुवार से अगले दो दिनों तक एक–दो क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, हालांकि इस दौरान तापमान में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा।

    बीते 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 28.2 डिग्री और रात का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 जनवरी को रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद इसमें 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है। सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम की तेज रफ्तार से ठंडी हवाएं मध्य भारत की ओर बढ़ रही हैं, जिससे छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ गई है।

    इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक नीचे चला गया है। नतीजतन सुबह और देर रात ठिठुरन के साथ कोहरे और शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे खासकर ग्रामीण इलाकों में ठंड और ज्यादा महसूस की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    छत्तीसगढ़ में ‘गौठान’ से ‘गौधाम’ की यात्रा, राजनीति बदली या मॉडल?

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.