रायपुर। ईडी ने आज बुधवार को तीन हजार दो सौ करोड़ रुपए के शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को स्पेशल कोर्ट रायपुर में पेश किया। इससे पूर्व मंगलवार को पूछताछ के बाद ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। ईडी उनसे अब आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के लिए आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया है।
प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने मंगलवार को शराब घोटाला में पूछताछ के लिए चौरसिया को बुलाया था। लंबी पूछताछ करने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
बता दें कि शराब घोटाले मामले में अब तक पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही आबकारी विभाग के 28 अधिकारी भी आरोपी बनाए गए थे। फिलहाल, इन सभी कोसुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।




