Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के पंजीकृत श्रमायुक्त दर कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा रायपुर पंडरी स्थित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय में ईपीएफ़ के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई।
ज्ञात हो की लोक निर्माण विभाग को ईपीएफ कार्यालय के द्वारा समस्त कार्यरत 6446 अनियमित दैनिक मासिक श्रमिक, बिना नियुक्ति पत्र वाले जिनको श्रमायुक्त दर का वेतनमान बिना बिचौलिये के प्रदान किया जाता है। जिन्हें श्रम सम्मान की पात्रता है, श्रम सम्मान प्रदान किया भी जा रहा है। उनके ईपीएफ़ कटौती का निर्देश दिया गया था। अभी से तीन वर्ष पूर्व ईपीएफ़ कटौती के निर्देश में फरवरी 2021 तक की ईपीएफ राशि जमा करने हेतु निर्देशित किया गया था।

श्रमिक संगठन के अध्यक्ष दीपेश भतपहरी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के श्रमिक संगठन ने 2021 फरवरी के बाद से लेकर जून 2024 तक के ईपीएफ राशि को भी जल्द से जल्द जमा करवाने हेतु शिकायत आग्रह ईपीएफ़ कार्यालय में दर्ज कराई है। लोक निर्माण विभाग के 58 से ज्यादा में से बहुत से संभागीय कार्यालय का ईपीएफ कोड निर्मित हो चुका है। बहुत सारे कर्मचारीयो का यूएएन नंबर भी निर्मित हो चुका है। बहुत से संभागीय कार्यालय में फरवरी 2021 तक की सम्पूर्ण राशि ईपीएफ का जमा किया जा चुका है।




