Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट, राज्य की विकास योजनाओं से कराया अवगत

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट, राज्य की विकास योजनाओं से कराया अवगत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट

    नई दिल्ली/ रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आगामी 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उल्लेखनीय है कि इस दिन राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ को अमृत रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री साय ने इस भेंट के दौरान प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की भावी योजनाओं, विकास प्राथमिकताओं और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक होगा, और प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति इसकी महत्ता को और बढ़ाएगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों – नायब तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, राजस्व कार्य ठप

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने ‘अंजोर विज़न @2047’ नामक एक दूरदर्शी दस्तावेज़ तैयार किया है, जो विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप छत्तीसगढ़ के समावेशी और सतत विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इस विज़न दस्तावेज़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, नवाचार और पर्यावरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुधार और नवाचार पर बल दिया गया है।

    जन विश्वास विधेयक और SCRDA की जानकारी
    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार ने केंद्र के जन विश्वास अधिनियम 2023 से प्रेरणा लेते हुए ‘जन विश्वास विधेयक 2025’ पारित किया है, जिससे न्याय प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है और आम नागरिकों की न्याय तक पहुंच अधिक सुलभ हुई है। साथ ही उन्होंने राजधानी नवा रायपुर के योजनाबद्ध विकास हेतु गठित छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) की जानकारी भी साझा की, जो राजधानी क्षेत्र को एक आधुनिक, स्मार्ट और तेज़ी से विकसित शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने में जुटा है।

    Read Also-  हाईवे पर मवेशियों की मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, शासन – NHAI से मांगा जवाब

     

    औद्योगिक निवेश और रोजगार पर ज़ोर
    मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य में औद्योगिक निवेश और रोज़गार सृजन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है, जिससे उद्योग स्थापना की प्रक्रिया सरल और त्वरित हो गई है।

    उन्होंने बताया कि नवंबर 2024 से जुलाई 2025 के बीच 84 कंपनियों से कुल 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी जा चुकी है, और एआई डेटा सेंटर का निर्माण भी प्रारंभ हो गया है। टेक्सटाइल, फार्मा, रेडीमेड गारमेंट और आईटी सेवाओं जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को एक उभरते तकनीकी और औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ ने सुधारी 24 साल पुरानी पेंशन गड़बड़ी, मध्यप्रदेश से वसूले 1685 करोड़ रुपए, डिजिटाइजेशन और तकनीक से मिला फायदा

    शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार
    शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर बल दे रही है, विशेषकर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में। डिजिटल संसाधनों और प्रशिक्षित शिक्षकों की सहायता से शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

    स्वास्थ्य के क्षेत्र में, मुख्यमंत्री ने “मेडिसिटी” और “एडु सिटी” जैसी महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं की जानकारी दी। रायपुर में विकसित हो रही मेडिसिटी को एक आधुनिक और उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ को मेडिकल हब के रूप में पहचान मिलेगी।

    Read Also-  केरल सांसदों का प्रतिनिधिमंडल फिर पहुंचा छत्तीसगढ़, ननों से मुलाकात के बाद रायपुर में होगा विरोध प्रदर्शन

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और विश्वास बहाली
    मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही पुनर्वास योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियों के चलते बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर सामान्य जीवन की ओर रुख किया है। इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cm vishnu deo sai meets pm modi cm vishnu deo sai met pm modi pm modi meet cm vishnudeo sai vishnu dev sai meets pm modi vishnudeo sai meet pm modi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.