कोरबा। जिले के SECL कुसमुंडा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े कपड़े चोरी की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों को परेशान कर दिया है। तीन बाइक सवार युवक कॉलोनी में घूमकर घरों के बाहर सूख रहे कपड़े, यहां तक कि अंडरगार्मेंट्स तक चुरा रहे हैं। एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जूनियर इंजीनियर की डैम में डूबने से मौत, दोस्तों के सआर्थ पिकनिक मनाने गया था इंजीनियर, रेस्क्यू टीम ने शव को निकाला बाहर
वीडियो में दिख रहा है कि एक आरोपी ने कैमरे से बचने के लिए गमछे से अपना चेहरा ढक रखा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी कई बार कपड़े चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। लोगों को आशंका है कि यह मामूली चोरी आगे चलकर बड़ी वारदात का रूप ले सकती है।
फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट पर कार्रवाई, बिना पंजीयन क्लीनिक संचालन पर 20 हजार का जुर्माना
कॉलोनी के पार्षद ने कहा है कि वे जल्द ही इस मामले की शिकायत कुसमुंडा थाने में दर्ज कराएंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वायरल वीडियो की जानकारी है और उस पर नजर रखी जा रही है।




