CM Sai congratulation Manu Bhaker And Sarabjot Singh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया। इसके लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि सुश्री मनु पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक हासिल किए हैं यह विशेष उपलब्धि है।
#ParisOlympics2024 में भारत को एक और मेडल
सुश्री मनु भाकर और श्री सरबजोत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में जीता कांस्य पदक।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
ओलंपिक खेलों के इतिहास में एक ओलंपिक में दो पदक… pic.twitter.com/IEmtLIVxui
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 30, 2024
CM Sai congratulation Manu Bhaker And Sarabjot Singh: भारतीय जोड़ी मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलिंपिक में इतिहास रच दिया है। मनु और सरबजोत ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत के शूटरों ने ली वोन्हो और ओह ये जिन की कोरियाई जोड़ी को हराया। इससे पहले रविवार को मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थी, जबकि अब वह एक ही ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।




