रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ कार्यवाही तेज है। आए दिन बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं। इस संघर्ष में कुछ हमारे सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत भी हो रही है। फिर भी हमारे जवान निडरता से बस्तर को लाल आतंक से मुक्त करने की दिशा में लगे हुए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार सुबह देखने को मिला।
दरअसल, शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में अबूझमाड़ के जंगल और सुकमा जिले में शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे थे। उसी समय सुकमा में हमारे जवान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ करते हुए एक नक्सली की आहुति देकर शहीद जवानों को अलविदा कहा और उनके खून का बदला खून से लिया।
सुकमा जिले में आज हुए मुठभेड़ में एक नक्सली का शव जवानों ने बरामद कर लिया है। वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है। सर्चिंग ख़त्म होने के बाद नक्सलियों की मृत्यु संख्या बढ़ सकती है।




