नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 4,026 पहुंच चुकी है। इनमें से आधे से ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1,416 एक्टिव केस हैं, जबकि महाराष्ट्र में 494 मरीजों की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि अब तक 2,700 मरीज ठीक हो चुके हैं।
नकली नोट छापने वाला गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों से 15.41 लाख की जाली करेंसी बरामद
हालांकि, बीते चार दिनों में कोरोना से 31 मौतों सहित अब तक कुल 38 मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को 70 और 73 वर्षीय दो महिलाओं की जान गई। राज्य में अब तक कुल 10 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात में भी एक-एक मौत हुई है।
रायगढ़ पुलिस की छापामार कार्रवाई: अवैध शराब निर्माण सामग्री नष्ट
कोरोना केसों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली के आरएमएल, सफदरजंग और अन्य प्रमुख अस्पतालों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आरएमएल अस्पताल में 9 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मरीजों में फिलहाल गंभीर लक्षण नहीं हैं।
मैनपाट के जंगल में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कोविड स्थिति को लेकर चिंता जताई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से सैंपल कलेक्शन, सैंटर और ट्रांसपोर्ट पॉलिसी की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने 30 मई 2023 को हुई बैठक के निर्णयों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीर बताया। केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि केंद्र पूरी तरह सतर्क है और सभी राज्यों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट, ICU बेड और अन्य संसाधनों की समीक्षा की जा चुकी है, और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जारी हैं।




