Raipur News: रायपुर जिले के 10 नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना 15 फरवरी को सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मतगणना में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं, और प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है।
Read Also- EOW की कार्रवाई: पंचायत सचिव 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार…
Raipur News: मतगणना कार्य में लगे शासकीय अधिकारी-कर्मचारी को इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट के पास के मैदान में अपने वाहन पार्क करने के बाद पैदल मतगणना स्थल में प्रवेश करना होगा। वहीं, प्रत्याशी और गणना एजेंट को अपने वाहन को इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने निर्धारित पार्किंग में पार्क करने के बाद पैदल प्रवेश की अनुमति होगी।
Read Also- नाबालिग ने फावड़े से वार कर अपनी ही बुआ को उतारा मौत के घाट, शव को कोठी में छिपाया
Raipur News: प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, मतगणना के दौरान पुराना धमतरी रोड, कमल विहार तिराहा और भरेंगाभाठा चौक से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।





