देवास। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर इलाज और काउंसलिंग के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह घटना शहर के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर रूपम जैन (35) ने नाबालिग को स्वास्थ्य जांच और काउंसलिंग के नाम पर अपने फ्लैट में बुलाया और वहां उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन तत्काल बीएनपी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।
Read Also- स्कूल या रसोईघर? पढ़ाई की जगह बच्चों से बनवाया जा रहा मिड डे मील
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि पीड़िता और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और आपस में बातचीत भी होती रहती थी। इसी पहचान का फायदा उठाकर डॉक्टर ने वारदात को अंजाम दिया।
चौंकाने वाली बात यह भी है कि डॉक्टर रूपम जैन पर इससे पहले भी 2 साल पहले आर्डी-गार्डी अस्पताल में इसी प्रकार की हरकत का आरोप लग चुका है, तब भी उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी मूल रूप से गुजरात का निवासी है।
Read Also- होटल पेट्रेशियन में पुलिस की छापेमारी: कोलकाता की दो युवतियां और चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले
अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी डॉक्टर रूपम जैन को 5 जून को ही टर्मिनेट कर दिया था, लेकिन उसने हॉस्पिटल का फ्लैट खाली नहीं किया था। इसी फ्लैट में उसने पीड़िता को बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। अस्पताल के सीओओ डॉ. जगत रावत ने बताया कि घटना के सामने आने के बाद डॉक्टर के साथ-साथ संबंधित हॉस्टल वार्डन को भी बर्खास्त कर दिया गया है।




