Crime News in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक 6 महीने के मासूम का अपहरण कर लिया गया। यह घटना पोंदुम गांव में घटी, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। वहीं घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read Also- ‘कहां शुरू कहां खतम’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, ध्वनि भानुशाली की फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Crime News in Dantewada: दरअसल, यह घटना पोंदुम गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर एक 6 महीने के मासूम बच्चे का अपहरण किया गया। अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो अपहरणकर्ता बाइक पर आए और मासूम को घर से उठाकर ले गए। दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
Read Also- बार के सामने मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Crime News in Dantewada: घटना के समय मासूम और उसके परिवार वाले घर के बाहर थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में जांच पड़ताल शुरू की है और मासूम की तलाश के लिए टीमों को तैनात किया है। सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मासूम के अपहरण की घटना ने पूरे गांव के लोगों में दहशत है।




