Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बार के सामने मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    बार के सामने मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 2, 2024 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read
    latest news in durg bhilai
    latest news in durg bhilai

    Latest News in Durg:  दुर्ग जिले के भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजधानी बार के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है।जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह सूचना मिली थी कि बोगदा पुलिया के पास राजधानी बार के आगे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की, जिसमें मृतक की पहचान 40 वर्षीय दिनेश यादव के रूप में हुई।

    Read Also-  सितंबर में 11 दिन रहेंगी छुट्टियां, लेकिन 12 दिन रहेंगे स्कूल-दफ्तर बंद, जानिए क्यों…

    Latest News in Durg:   मोनू यादव के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि 3 सितंबर की सुबह 9 बजे उनकी कॉलोनी के कुछ लोगों ने बताया कि राजधानी बार के सामने आपके भाई की लाश पड़ी है। वो लोग दौड़ते दौड़े वहां पहुंचे और शव की पहचान दिनेश यादव के रूप में की। मोनू ने बताया कि दिनेश राजधानी बार के पीछे शासकीय स्कूल के पास स्थित एक कालोनी में अपने ससुराल में रहता है। उसके दो बच्चे हैं पत्नी परागा यादव हाउस वाइफ है। दिनेश फौजी नगर में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वो रविवार रात घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला था। ड्यूटी ना जाकर वो शराब पीने के लिए बार में बैठ गया। आशंका है कि नशे की हालत में वह बाइक से गिरा और सिर के पीछे चोट आने से उसकी मौत हो गई होगी।

    Read Also-  परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, निरीक्षक, परिवहन उप निरीक्षक सहित आरक्षक, प्रधान आरक्षक किये गए इधर से उधर, देखें पूरी सूची…

    Latest News in Durg:   लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में जब दिनेश का पोस्ट मार्टम किया गया तो उसका पेट खाली निकला और काफी अधिक मात्रा में शराब पीना पाया गया। डॉक्टर ने आशंका जताई है कि खाली पेट उसने काफी अधिक मात्रा में शराब पी। साथ ही वो सिर के बल गिरा है, जिससे उसे चोट आई है। इन दोनों वजहों से ही उसकी मौत हुई होगी। मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। जामुल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news Durg durg crime news durg latest news durg news durg news cg durg news in hindi durg news live durg news today durg today news news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.