Crime News in Durg: भिलाई के वैशाली नगर थाना अंतर्गत दिन दहाड़े एक कार चालक ने तलवार लेकर बाइक सवार को जान से मारने के लिए दौड़ाया। बाइक सवार जब जान बचाकर थाने की तरफ भागा तो आरोपी कार चालक ने तलवार लेकर उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर डाली। वैशाली नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
वैशाली नगर निवासी राजेश कुमार पिता मोहन गाड़ा ने वैशाली नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि त्यौहार होने से वो मंगलवार सुबह 7.30 बजे बाइक से वैशाली नगर मार्केट की तरफ गन्ना और पूजा का सामान लेने जा रहा था। उसी दौरान कैलाश नगर निवासी शुभम सिह अचानक अपनी कार CG 07 AP 1628 आया और उसे टक्कर मारने की कोशिश की।
Read Also- दिन दहाड़े अपहरण कर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…
Crime News in Durg: शुभम काफी नशे की हालत में था। बाइक सवार ने उसे सही से चलाने के कहा और आगे जाने लगा। इस शुभम कार को बाइक को ओवरटेक करते हुए आया और कार को बाइक के सामने लगाकर रुकवा लिया। इसके बाद उसने कार के अंदर से तलवार निकाला और युवक को मारने के लिए दौड़ा लिया।
राजेश का आरोप है कि आरोपी उसे गाली देते हुए जान से मारने के लिए दौड़ाया। इससे वो काफी डर गया और वहां से सीधा वैशाली नगर थाने की तरफ भागा। थाने पहुंचकर उसने अपनी जान बचाई। जब उसने पुलिस वालों को इसकी जानकारी दी और उन्हें लेकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि वहां उसकी बाइक में तलवार से कई बार मारकर उसे तोड़ने और उसमें आग लगाने की कोशिश की।
Read Also- रायपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला: MBBS सेकंड ईयर के पांच छात्र निलंबित, महीने भर तक अटेंड नहीं कर पाएंगे एक भी क्लास
जब्त हुआ सीसीटीवी फुटेज
Crime News in Durg: ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया है। फुटेज में आरोपी तलवार लेकर युवक को दौड़ाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अभी देने से मना किया है। इस संबंध में जब वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
पुलिस ने जब्त की कार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार को जब्त कर लिया है। राजेश के बड़े भाई का कहना है कि जिस तरह से तलवार लेकर खुलेआम उसके भाई को मारने के लिए दौड़ाया गया है, उससे न सिर्फ वो और उनका परिवार बल्कि वहां मौजूद लोग दहशत में हैं। पुलिस को चाहिए को वो इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।




