Crime News in Raipur: रायपुर में एक व्यापारी ने पुलिस से अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। व्यापारी का आरोप है कि करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के भाई रोहित तोमर के गुर्गे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वे सूदखोरी का केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं उन्होंने इसके लिए रायपुर ASP सिटी को लेटर लिखकर शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद एक्शन लेने की बात की है।

कुछ व्यक्ति मेरा पीछा करके धमकी दे रहे
Crime News in Raipur: शिकायत में रामकुमार गुप्ता ने कहा कि जबरन वसूली और अपहरण के मामले में पुलिस ने रोहित सिंह तोमर और उसके मैनेजर योगेश सिन्हा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद भी कुछ व्यक्ति मेरा पीछा करके धमकी दे रहे हैं। वह रोहित तोमर के केस में राजीनामा करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। उनका कहना है कि तुम रोहित तोमर के भाई और हमको नहीं जानते हो। हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर देंगे।
क्या था पूरा केस समझिए
दरअसल, शीतलापारा गुढ़ियारी निवासी पीड़ित कारोबारी रामकुमार गुप्ता ने रोहित और उसके मैनेजर योगेश सिन्हा पर कर्ज एक्ट, मारपीट, अपहरण समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कराई थी। होटल कारोबारी ने पुलिस को बताया था, कि नवंबर 2023 में रोहित तोमर का मैनेजर योगेश सिन्हा घर पहुंचा।
Read Also- यात्री बस और ट्रेलर की टक्कर में एक की मौत, गया से लौटते वक्त बिलासपुर में हादसा, 16 घायलों में 2 की हालत नाजुक
इसके बाद रोहित तोमर के पास चलने की बात कही। कारोबारी ने रोहित के पास जाने से मना कर दिया। योगेश ने रोहित को फोन किया। इसके बाद आरोपी रोहित उसके घर आ गया। परिवार के सामने गालियां दी। पिस्टल दिखाकर गाड़ी में बैठा लिया।
ग्रीन बॉन्ड पेपर में साइन करवा लिए
Crime News in Raipur: कारोबारी ने बताया कि आरोपियों ने उसे चंगोराभाठा इलाके के एक घर में बंधक बना लिया। रोहित तोमर और उसके मैनेजर ने मारपीट की। चेक और ग्रीन बॉन्ड पेपर में साइन करवाए। पेपर साइन करवाने के बाद अपनी कैद से रिहा किया और फिर पैसे मांगे। आरोपियों के डर से कारोबारी ने उसे बताया, कि उसका 32 तोला सोना बैंक में बंधक है। फिर आरोपियों ने सोना बैंक से छुडवाया और उसे अपने पास रख लिया। सोना रखने के बाद आरोपी ने चेक और बॉन्ड पेपर वापस नहीं दिया।
इस सबके बाद भी आरोपी तोमर और उसका मैनेजर पीड़ित को लगातार परेशान करते रहा। आरोपियों की हरकत से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, तो पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।

10 प्रतिशत ब्याज वसूलता था तोमर
कारोबारी ने पुलिस को बताया, कि वह आरोपी से 5 लाख रुपए लिया था। 5 लाख रुपए देने के बाद हर महीने 10 प्रतिशत ब्याज लिया। आरोपी पैसे देने को लेकर लगातार दबाव बनाता था। शिकायत करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देता था।
कोर्ट परिसर के बाहर से पकड़े गए आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी 12 सितंबर को कोर्ट परिसर के पास खड़ा था। अपहरण, मारपीट और जबरन वसूली करने के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर के बाहर उसे देखा, तो पकड़ने के लिए रोका। पुलिस को देखने पर जैगुआर कार से फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Read Also- पुलिस के सामने ट्रक से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
निगरानी गुंडा बदमाश में है रोहित तोमर
Crime News in Raipur: सूदखोर रोहित तोमर निगरानी गुंडा बदमाश है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढ़ियारी में 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी सूदखोरी, मारपीट, ब्लैकमेल के मामले में जेल भी जा चुका है। आखिरी बार पुलिस ने रोहित तोमर पर कार्रवाई 7 महीने पहले हाईपर क्लब में कारोबारी से मारपीट करने के मामले में की थी।
गोल्डनमैन के नाम से सूदखोर जिले में मशहूर
सूदखोर रोहित गोल्डनमैन के नाम से जिले में मशहूर है। रसूखदारी बनी रहे, इसलिए आरोपी अपने गिरोह से समय-समय पर सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन कराता है। पुलिस पहले भी आरोपी को गिरफ्तार कर जुलूस निकलवा चुकी है।




