Balrampur Crime News: बलरामपुर जिले में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां सौतेले पिता ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
Read Also- ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को किया तलब, 3 जनवरी को होगी पूछताछ…
Balrampur Crime News: जानकारी के मुताबिक मासूम से दुष्कर्म की ये घटना सनावल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित मासूम के पिता की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद साल पहले पीड़िता की मां से आरोपी पिता ने चूड़ियाही विवाह किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी सौतेले पिता की नीयत बच्ची पर खराब हो गई थी। पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 दिसंबर की दोपहर में उसकी सबसे छोटी बेटी घर पर नहीं थी। जिसे ढूंढने के लिए वह घर से कुछ दूर पर स्थित तालाब के पास पहुंची थी। वहां उसने आरोपी पिता को बच्ची से दुष्कर्म करते देखा।
Read Also- पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Balrampur Crime News: मामले की जानकारी होने के बाद बच्ची को उसकी मां किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ घर ले आई। इसके बाद रात में आरोपी ने दोबारा बच्ची को अपने साथ कमरे में लेकर गया और फिर से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने सनावल थाना पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




