बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम तुरनाम के जंगल में मंगलवार को एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि शवों से दुर्गंध आ रही थी और आशंका जताई जा रही है कि दोनों शव करीब एक सप्ताह से पेड़ पर लटके हुए थे।
Read Also- छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री होगी कैशलेस, अवैध कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस को मृतकों के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों में युवती नाबालिग थी और जंगला गांव की रहने वाली थी। वहीं युवक की पहचान शंकर मंडावी, निवासी तुरनार (थाना क्षेत्र कोंडागांव, जिला बस्तर) के रूप में हुई है।




