Deepika Padukone Film: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है। इस मल्टी स्टारर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस वक्त सातवें आसमान पर है। अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, दिपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, उनके बेटे टाइगर श्रॉफ, श्वेता टीवी और दयानंद शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर हर कोई मौजूद दिखा।
Read Also- 500 करोड़ के हाईबॉक्स मोबाइल ऐप स्कैम में फंसी रिया चक्रवर्ती, एल्विश यादव-भारती सिंह, दिल्ली पुलिस ने भेजा समन
ट्रेलर लॉन्च में नहीं आईं दीपिका
Deepika Padukone Film: लेकिन दीपिका के फैंस का दिल टूट गया। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि न्यू मॉम दीपिका इस खास इवेंट में जरूर शामिल होंगीं। बेटी को जन्म देने के बाद दीपिका ने अभी तक कोई पब्लिक अपीयरेंस नहीं दिया है। ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद थी कि इतनी बड़ी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो रहा है, जिसमें वो ‘लेडी सिंघम’ बनी हैं तो उनका यहां होना तो बनता है। लेकिन आज एक्ट्रेस के फैंस की ये उम्मीद बुरी तरह से टूट गई है।
फैंस हुए निराश
Deepika Padukone Film: सभी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये इवेंट स्किप कर दिया। यानी उनकी मां बनने के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस आज भी नहीं हुई। इस इवेंट पर दीपिका की गैर-मौजूदगी से फैंस तो निराश हैं, लेकिन रणवीर सिंह ने सारा लाइम लाइट लूट लिया है। पत्नी को वो भी इस इवेंट में काफी मिस करते नजर आए। रणवीर का एक बेहद क्यूट वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह जिस तरह से दीपिका के पोस्टर को देखकर रिएक्ट कर रहे हैं अब उनका वही रिएक्शन वायरल हो गया है।
Read Also- Alan Walker के कॉन्सर्ट में Alia Bhatt ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘नमस्काम बेंगलरु’ कहकर किया अभिवादन
रणवीर सिंह ने दीपिका के पोस्टर पर लुटाया प्यार
वीडियो में दीपिका के पोस्टर को कभी उनके पति किस कर रहे हैं तो कभी उनकी नजर उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब रणवीर सिंह की ये क्यूट हरकतें देख फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। पत्नी के लिए उन्होंने सरेआम जो प्यार दिखाया है, अब उसकी सोशल मीडिया पर वाहवाही हो रही है। दूसरी तरफ अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब दीपिका घर से बाहर कदम रखेंगी और मीडिया के सामने आएंगी।




