नई दिल्ली। एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघनों को लेकर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयर इंडिया पर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को DGCA ने क्रू शेड्यूलिंग विभाग से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है। यह निर्णय उस विमान हादसे के बाद आया है जिसमें अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें विमान में सवार यात्रियों के साथ-साथ जमीन पर मौजूद कई लोग भी शामिल थे।
अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी, डंप कर रखे 245 हाईवा रेत को किया जब्त
DGCA की जांच में यह पाया गया कि एयर इंडिया के क्रू शेड्यूलिंग विभाग में कई गंभीर खामियां हैं। जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उनमें चूरा सिंह (डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट), पिंकी मित्तल (चीफ मैनेजर – क्रू शेड्यूलिंग), और पायल अरोड़ा (क्रू शेड्यूलिंग – प्लानिंग) के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों पर क्रू की अवैध और नियमों के खिलाफ तैनाती, विश्राम के नियमों का उल्लंघन और निगरानी तंत्र की अनदेखी जैसे आरोप लगाए गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल
DGCA द्वारा 20 जून को जारी आदेश में साफ कहा गया है कि इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके कार्यों से हटाया जाए और उन्हें भविष्य में इस प्रकार की जिम्मेदारी न दी जाए। नियामक संस्था ने यह भी स्पष्ट किया कि एयर इंडिया द्वारा क्रू की ड्यूटी शेड्यूलिंग में बरती गई लापरवाही सीधे तौर पर विमान सुरक्षा से जुड़ी है और इसे किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
DGCA की यह कार्रवाई न केवल एयर इंडिया के संचालन पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि देश की विमानन सुरक्षा एजेंसियां अब लापरवाही के मामलों में सख्त रुख अपना रही हैं। इस घटना ने एविएशन इंडस्ट्री को गहराई से झकझोर दिया है और भविष्य में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।




