सुबह की शुरुआत जैसी होती है, दिन का असर वैसा ही देखा जाता है. वास्तुशास्त्र के अनुसार, ब्रह्ममुहूर्तमें व्यक्ति का मस्तिष्क अत्यंत संवेदनशील होता है. ऐसे में सुबह के समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है, ताकि दिन शुभ, सफल और सकारात्मक बीते. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे, तो सुबह उठते ही इन चीजों से दूरी बना लें.
सुबह उठते ही सबसे पहले आईने में अपना चेहरा देखना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना गया है. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दिनभर आपको प्रभावित कर सकती है.
अबूझमाड़ अब नहीं रहेगा अबूझ : पीएम जनमन, धरती आबा और नियद नेल्लानार योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीणों और रहवासी क्षेत्र का हो रहा है बेहतर विकास
- सुबह-सुबह जूठे बर्तनों को देखना आर्थिक परेशानियों का संकेत माना गया है. इससे घर में दरिद्रता और कर्ज का योग बन सकता है.
- सुबह उठते ही झाड़ू या कूड़ेदान देखना भी अशुभ संकेतों में गिना गया है. यह धन हानि का कारण बन सकता है. झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखें और कूड़ेदान को समय पर खाली करें.
- वास्तु के अनुसार, बंद घड़ी समय में रुकावट और जीवन में ठहराव का प्रतीक होता है. सुबह उठते ही अगर ऐसी घड़ी पर नजर पड़े, तो इसका नकारात्मक असर पूरे दिन बना रह सकता है.
- वास्तु के अनुसार, सुबह-सुबह का विवाद पूरे दिन की ऊर्जा को नकारात्मक बना सकता है. अगर रात को कोई तनाव या विवाद हुआ हो, तो सुबह उस पर बात करने से बचें.




