कोरबा। लगातार तीसरी बार बुधवार को ईडी की टीम कलेक्ट्रेट कार्यालय के माइनिंग विभाग पहुंची। जहां ईडी की टीम दस्तावेज खंगाली। बताया जा रहा है कि मौके पर टीम के 8 सदस्य मौजूद थे। कोल लेवी से जोड़कर इस मामले को देखा जा रहा है।
कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लेवी वसूली का मामला शांत नहीं हो रहा है। एक महीने पहले भी कोरबा के व्यापारी एमएल पटेल के निवास और रायपुर स्थित उनके कार्यालयों पर छापे पड़े थे। छापेमारी प्रदेश में हुए कोयला घोटाले से जुड़ी हुई बताई गई थी। ED ने इससे पहले कोयले पर अतिरिक्त चार्ज लगाकर वसूली के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।




