Elder Raped a Minor: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में दुष्कर्म की घटना सामने आयी है यहां मवेशी चराने जंगल गयी नाबालिग को बुजुर्ग ने जान से मारने की धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also- रिश्वतखोर महिला पटवारी पर SDM ने की निलंबन की कार्यवाही
Elder Raped a Minor: मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी मवेशी चराने के लिए जंगल में गई हुई थी। इसी दौरान बुजुर्ग ने मौका पाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवती अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद युवती के परिजन सिटी कोतवाली पहुंचे और आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।




