तन्नु कुर्रे
RAIGARH LATEST NEWS: जिले की एक महिला पटवारी के रिश्वत लेने के आरोप में निलंबन कर दिया गया है। पटवारी मैडम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसडीएम ने यह कार्यवाही की है। वायरल वीडियो में महिला पटवारी रिश्वत के पैसे को अपर्याप्त कहते हुए नजर आ रही है। मामले के सामने आने के बाद एसडीएम ने पहले तो वीडियो के जांच के आदेश दिए थे और अब पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रिश्वत देने वाले किसान ने पटवारी के भ्रष्टाचार से परेशान होकर स्वयं ही वीडियो बनाया है और उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया।
Read Also- आंबेडकर अस्पताल में 2 महीनों से बंद है ओपन हार्ट सर्जरी, मरीजों को दिखाया जा रहा AIIMS का रास्ता
RAIGARH LATEST NEWS: यह पूरा मामला कोतरलिया हलके का है। वीडियो वायरल करने वाला किसान जमीन से सम्बंधित काम लेकर पटवारी सुलोचना साव के पास गया था। इस दौरान सुलोचना साव ने उससे काम करने की एवज में पैसे की डिमांड की। अगले दिन किसान पटवारी के पास रूपये लेकर पहुंचा तो पटवारी ने रूपये लेते हुए इसे अपर्याप्त बताते हुए और पैसों की डिमांड की। इसी का वीडियो इंटरनेट में वायरल है। वीडियो के सामने आने के बाद रायगढ़ एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश के साथ निलंबन कर दिया है।
Read Also- सचिवालय सेवा (मंत्रालय) के अधिकारियों के विभाग में हुए बदलाव, देखिए जीएडी से जारी सूची
RAIGARH LATEST NEWS: बताते चलें कि राजस्व विभाग और पटवारियों का भोले-भाले किसानों को लूटना आम सी बात है। पटवारियों को हर काम के लिए रिश्वत चाहिए। इस विभाग और पटवारियों की छवि जनता में लुटेरों से कम नहीं है। बावजूद इसके सरकार इस पर नकेल कसने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इसलिए भ्रष्टचार में लिप्त राजस्व विभाग और पटवारियों के महकमे का हौसला और बुलंद हो रहा है




