नई दिल्ली। पठानकोट में सुबह सुबह एयरबेस के पास से धमाको की आवाज आना शुरू हुई. माना जा रहा है कि रात में पाकिस्तान की ओर से जो ड्रोन अटैक हुआ था उसे नाकाम किया गया. वहीं, उरी में भी बड़े ड्रोन अटैक को नाकाम कर दिया गया है.
India Pakistan Tension : PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग खत्म, तीनों सेनाध्यक्षों संग करीब दो घंटे बनाई रणनीति
इस बीच पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता का कहना है कि भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल से उसके तीन एयरबेस को निशाना बनाया है. उनका कहना है कि देर रात भारत ने पाकिस्तान में एक के बाद एक कुल 6 बैलिस्टिक मिसाइल दागे है. इस हमले में रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, शोरकोट में रफ़ीकी वायु सेना अड्डे और मुरीद एयरफोर्स बेस को निशाना बनाया गया. हालांकि, भारत की ओर से अबतक इसकी पुष्टी नहीं की गई हैं.




