Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तीज पर्व पर महिलाओं से वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली: टीआई सस्पेंड, DGP के निर्देश पर SSP ने लिया एक्शन

    तीज पर्व पर महिलाओं से वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली: टीआई सस्पेंड, DGP के निर्देश पर SSP ने लिया एक्शन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 29, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    तीज पर्व पर महिलाओं से वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली: टीआई सस्पेंड

    बिलासपुर। तीज पर्व के अवसर पर मायके जा रही महिलाओं से वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करने के आरोप में हिर्री थाना के टीआई अवनीश पासवान को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना ने पहले पुलिस प्रशासन में हलचल मचा दी थी, लेकिन जब मामला डीजीपी अरुण देव गौतम के संज्ञान में आया, तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीआई को सस्पेंड कर दिया।

    एसएसपी रजनेश सिंह ने तीज और गणेशोत्सव के पर्व को देखते हुए अपराधियों पर लगाम कसने और शहर एवं आसपास के इलाकों में वाहन चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए थे। साथ ही अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को महिलाओं और बुजुर्गों के साथ शालीनता से पेश आने की हिदायत भी दी गई थी।

    Read Also-  दुर्ग में मंदिरों में चोरी का खुलासा: HIV से संक्रमित होने के बाद आरोपी ने भगवान को ठहराया जिम्मेदार

    लेकिन, हिर्री क्षेत्र स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पुलिस की टीम ने मायके जा रही तिजहारिन महिलाओं को रोककर जांच और पूछताछ की। इसके अलावा जुर्माना वसूला गया, जिससे महिलाएं और उनके परिजन काफी परेशान हुए। इस दौरान कई लोग पुलिस के सामने हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाते दिखे, लेकिन टीआई पासवान और उनकी टीम ने किसी प्रकार की राहत नहीं दी।

    शुरुआत में पुलिस प्रशासन ने टीआई पासवान का बचाव किया और दावा किया कि महिलाओं और परिजनों को कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन डीजीपी की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

    इस कार्रवाई पर राजनीतिक हलचल भी शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव के समर्थक इसे तिजहारिन महिलाओं को परेशान करने वाले टीआई को सस्पेंड कराने की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसका प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur hindi news bilaspur news bilaspur news cg Cg bilaspur news news bilaspur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.