Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लुटेरी दुल्हन का फर्जी भाई इंदौर से गिरफ्तार, व्यापारी से की थी फर्जी शादी, फिर सामान और कैश लेकर भागी

    लुटेरी दुल्हन का फर्जी भाई इंदौर से गिरफ्तार, व्यापारी से की थी फर्जी शादी, फिर सामान और कैश लेकर भागी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 16, 2025 दुर्ग संभाग No Comments3 Mins Read
    CG Durg Latest News
    CG Durg Latest News

    CG Durg Latest News : दुर्ग पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के फर्जी भाई को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दरअसल, युवती ने लड़कों से शादी करती थी, फिर महंगे सामान लूटकर फरार हो जाती थी। फर्जी केस में फंसाने की धमकी देती थी। ऐसी ही दोबारा की। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि, आपापुरा शनिचरी बाजार निवासी व्यापारी संतोष जैन की शिकायत पर कोतवाली थाने में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। संतोष ने बताया कि, उसके पिता उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। इसकी जानकारी लगने पर ठगों ने मिलकर उन्हें ठगने का प्लान बनाया।

    महिला ने फर्जी भाई से मिलवाया
    उन लोगों से सरला जैन नाम की एक महिला ने संपर्क किया। उसने खुद को इंदौर से होना बताया। उसने बताया कि, उसके पास एक अच्छा रिश्ता है। उसने दुल्हन के फर्जी भाई को उनसे मिलवाया। दोनों पक्ष में रिश्ता तय हो गया, तो 17 मार्च 2023 को संतोष जैन का विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ भारती जैन नाम की लड़की से हुआ।

    Read Also-  यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज से तीन दिन तक पैसेंजर ट्रेनें रहेंगीं रद्द, जानें वजह..

    शादी के बाद महंगे डिमांड करने लगी
    CG Durg Latest News :  शादी के दो-तीन दिन बाद से ही लुटेरी दुल्हन ने महंगे सामानों की डिमांड करनी शुरू कर दी। संतोष के परिवार वालों ने भारती की डिमांड को पूरा किया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी डिमांड बढ़ने लगी। इसे लेकर भारती का ससुराल वालों से विवाद भी शुरू होने लगे।

    पहले भी कर चुकी थी शादी
    इसके बाद मामला बढ़ने पर उन्होंने इसकी शिकायत 16 जून 2023 को कोतवाली थाने में की थी। इस बीच लड़के के परिवार वालों को लड़की पर संदेह हुआ तो उन्होंने उससे उसके परिवार वालों का नाम, आधार और आईडी मांगा। इस पर भारती ने कुछ दिन तक टालमटोल किया, लेकिन जब संतोष के घर वाले नहीं माने तो उसने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। भारती ने उन्हें दहेज के केस में फंसाने की धमकी दी। इस दौरान संतोष जैन को पता चला कि, भारती ने कुछ दिन पहले ही एक दूसरे लड़के से शादी की थी। इससे उन्हें एक बच्ची भी हुई। लेकिन भारती ने उन्हें भी लूटा और तलाक देकर अलग हो गई।

    Read Also-  बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, घर के बाहर खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मिली, पुलिस ने जताई ये आशंका

    सभी आरोपियों ने छिपाई थी अपनी असली पहचान
    CG Durg Latest News :  दुर्ग पुलिस ने बताया कि, मामले में जितने भी लोग शामिल थे, सभी ने अपनी असली पहचान छिपाई थी। दुल्हन का कथित भाई का नाम संतोष शर्मा है, जबकि उसने अपनी पहचान छिपाकर खुद को संतोष जैन बताया। इसी तरह लुटेरी दुल्हन का असली नाम भारती नरगावेप था। जिस महिला एजेंट ने सरला जैन बनकर शादी तय कराई उसका असली नाम सरला जाधव उर्फ हर्षा है, वो इंदौर की दलाल है। वहीं, लड़की के रिश्तेदार महावीर गांधी का असली नाम शिवराज जाधव है।

    पहचान उजागर होते ही दुल्हन फरार
    घरवालों ने बताया कि, उन्होंने भारती से कुलदेवी पूजा में जाने के लिए टिकट के लिए सभी रिश्तेदारों का आधार कार्ड मांगा था। इस पर वो उनसे विवाद करने लगी। जब उसके बारे में पता किया और उसकी पहचान सामने आई, तो घर से सामान और कैश लेकर भाग गई।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai suicide news cg durg news Durg durg bhilai news durg news durg news cg durga latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.