अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरकिमा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपनी ही बहू की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के प्रयास में शव को घर से करीब 50 मीटर दूर जमीन में दफना दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ससुर शराब के नशे में धुत था। किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने बहू पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। मृतका के पति का आरोप है कि उसके पिता की नीयत लंबे समय से उसकी पत्नी पर ठीक नहीं थी और वह लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा था।
Read Also- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब रायपुर रेलवे स्टेशन में इस स्थान से मिलेंगे आरक्षित-अनारक्षित टिकट
घटना के बाद बहू के अचानक गायब हो जाने से परिजन चिंतित हो उठे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। लापता महिला की खोजबीन के दौरान ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की गई। जांच में संदेह होने पर पुलिस ने एक संभावित स्थान पर खुदाई करवाई, जहां से महिला का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।




