नई दिल्ली। रसोई में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला मेथी दाना केवल एक मसाला नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी हैं, खासतौर पर वजन और बेली फैट घटाने में यह बेहद मददगार साबित हो सकता है।
फार्मेसी स्टूडेंट्स को झटका, रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोत्तरी
आज के दौर में मोटापा एक आम समस्या बन चुका है। ऐसे में मेथी दाना एक प्राकृतिक उपाय के रूप में उभर रहा है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को जलाने में मदद करते हैं।
मेथी दाना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। इसके अलावा, मेथी दाना ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, जिससे क्रेविंग पर लगाम लगती है और वजन बढ़ने की संभावना घटती है।
हाई फाइबर कंटेंट की वजह से मेथी दाना पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है, जो ओवरऑल हेल्थ सुधारने के साथ-साथ वजन कम करने में सहायक है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम कर वेट लॉस में मदद करते हैं।
नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का किया आह्वान, जानिए इसके पीछे की वजह…
मेथी दाना का सबसे असरदार सेवन तरीका यह है कि रात में एक चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसे खा लें। इससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है और वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।
हालांकि, यह उपाय अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर या डाइटिशियन से परामर्श अवश्य लेना चाहिए, खासकर यदि किसी को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है।
नोट: यह जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी है।




