नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है. इस बीच मंगलवार को गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और एनएसए अजीत डोभाल, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं. वहीं, गृह मंत्रालय की बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, BSF, असम राइफल्स और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक शामिल हुए थे.
कल CCS की अहम बैठक
इसके अलावा गृह मंत्रालय की अहम मीटिंग में CRPF, SSB और CISF के सीनियर अफसर भी पहुंचे. गृह मंत्रालय की इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सीसीएस की बैठक लेंगे. बड़ी बात है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद दूसरी बार सीसीएस (CCS) की बैठक होगी. सीसीएस बैठक के बाद बुधवार को ही पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCPA (Cabinet Committee on Political Affairs) की भी बैठक होनी है.
स्वास्थ्य महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 डॉक्टर्स का हुआ ट्रांसफर, कई जिलों के सिविल सर्जन और मेडिकल ऑफिसर बदले गए
PM मोदी से रक्षामंत्री की मुलाकात
सोमवार को प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच करीब 40 मिनट की अहम बैठक हुई. प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री की मुलाकात ऐसे समय हुई, जब इसके कुछ ही देर बाद भारत और फ्रांस के बीच नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन विमानों का सौदा हुआ.
तेज रफ्तार बनी काल: पेड़ से टकराई बाइक, तीन की मौके पर ही मौत
आर्मी चीफ और डिफेंस मिनिस्टर की मीटिंग
पीएम मोदी के पास जाने से पहले सोमवार को ही आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मंत्रालय में मुलाकात हुई. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से सेना की तैयारी, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उठाए गए कदम और सीमाओं की स्थिति की जानकारी ली.




