बलौदाबाजार। कसडोल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां लीला देवी साहू की करेंट से झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे के बाद सुश्री साहू के घर में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार; 60 वर्षीय लीला देवी साहू अपने घर के बाड़ी में साफ़-सफाई कर रही थी। इस दौरान बिजली उपक्रम के खुले वायर के संपर्क में आ गई। आनन-फानन में लीला देवी को पलारी स्थित सामुदायिक केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और उनके शव का पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। इधर, पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर मामले की जांच में लग गई है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम पलारी स्थित सामुदायिक केंद्र में जमा हुआ है।




