नई दिल्ली। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पेंशन को लेकर चर्चा में रहने के बाद अब उनका आवास बदलने का मामला सामने आया है। धनखड़ ने अपने आधिकारिक आवास से दिल्ली के छतरपुर इलाके स्थित एक निजी फॉर्महाउस में शिफ्ट किया है।
छह हफ्ते पहले उन्होंने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। छतरपुर का यह निजी फॉर्महाउस इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) नेता अभय चौटाला का बताया जा रहा है।
समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल धनखड़ यहीं रहेंगे जब तक उन्हें आवंटित 34, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रोड स्थित टाइप-VIII सरकारी बंगला रहने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता।




