नई दिल्ली। पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक बयान जारी कर लोगों से खाद्यान्न उपलब्धता के बारे में चिंता न करने की अपील की है. मंत्रालय का कहना है कि देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए हम पूरी तरह से तैयार हैं. हमारे पास धान, गेहूं, दालों, फल और सब्जियों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है.
OnePlus 13s में मिलेगा iPhone 16 जैसा फीचर, एक क्लिक में होंगे आपके काम
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को देशभर के नागरिकों को आश्वासन देते हुए एक पत्र जारी कर जारी किया है. मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि वर्तमान परिस्थिति में देश की खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी भी नागरिक को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.
‘पर्याप्त मात्रा में हैं अनाज, दाल और फल‘
पत्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास धान, गेहूं, दालों, फल और सब्जियों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है. देशभर में किसानों से फसल की खरीदी सुचारू रूप से जारी है और अनाज से लेकर बागवानी तक सभी क्षेत्रों में उत्पादन लक्ष्य से ऊपर है.
पत्र में आगे लिखा है कि हर खेत तक जरूरी जानकारी, संसाधन और समर्थन पहुंचाने की दिशा में सतत समीक्षा और समन्वय किया जा रहा है. किसान वैज्ञानिक और प्रशासन तीनों एकजुट हैं. साथ ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिया है कि हमारी तैयारियां पूरी है.
प्रयास के 13 बच्चों ने मेरिट में बनाया स्थान : 10वीं बोर्ड के घोषित नतीजों में प्रयास के बच्चों का शानदार प्रदर्शन: परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
हमारे पास है जरूरत से ज्यादा स्टॉक: प्रह्लाद जोशी
इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक बयान जारी कर बताया कि देश में जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं है, पूरे देश पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.




