सूरत: गुजरात पुलिस ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए अतांकवादी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ वीडियो शेयर करने के आरोप में सूरत के एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय दीपेन परमार के तौर पर की गई है और उसे अमरोली पुलिस थाना के कर्मियों ने रविवार को तब गिरफ्तार किया, जब उसने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया।
खरोरा सड़क हादसे पर राष्ट्रपति और PM नरेंद्र मोदी का Tweet.. 13 मौतों पर जताया दुःख
फेसबुक पेज ‘जागो इंडिया’ पर किया था पोस्ट
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो पोस्ट में संदेश था कि ‘‘पहलगाम आतंकवादी हमला पूर्व नियोजित था और आतंकवादियों के सरगना भारत में रहते हैं।’’ अमरोली पुलिस ने एक बयान में बताया कि परमार ने फेसबुक पेज ‘जागो इंडिया’ पर पोस्ट किए गए अपने वीडियो के माध्यम से एक निराधार और भ्रामक संदेश प्रसारित करने की कोशिश की। पुलिस ने परमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 197 (1) (डी) के तहत भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता या सुरक्षा को खतरे में डालने वाली झूठी या भ्रामक जानकारी प्रकाशित करने के लिए FIR दर्ज की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।
अंतर्राज्यीय तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 100 किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार
सोशल मीडिया गतिविधियों की हो रही जांच
पुलिस ने बताया कि परमार की सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि क्या उसके किसी आतंकी संगठन से कोई संपर्क हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।




