Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चोट से उबरकर मैदान पर वापसी को तैयार हार्दिक पंड्या, खेलेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में

    चोट से उबरकर मैदान पर वापसी को तैयार हार्दिक पंड्या, खेलेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 13, 2025 खेल No Comments2 Mins Read
    चोट से उबरकर मैदान पर वापसी को तैयार हार्दिक पंड्या, खेलेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में

    स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या करीब ढाई महीने बाद एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। वे इस महीने के अंत में होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर से खेलते नजर आएंगे। फिलहाल हार्दिक बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे हैं और लगभग पूरी तरह फिट हैं।

    हालांकि उन्हें अभी तक BCCI की ओर से फिटनेस सर्टिफिकेट (RTP) नहीं मिला है, लेकिन बोर्ड सूत्रों के मुताबिक 26 नवंबर से पहले उन्हें खेलने की मंजूरी मिल जाने की पूरी संभावना है।

    टी-20 प्रारूप का यह घरेलू टूर्नामेंट 26 नवंबर से शुरू हो रहा है, और बड़ौदा की टीम 28 नवंबर को हैदराबाद में बंगाल के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। जैसे ही फिटनेस क्लियरेंस मिल जाएगा, हार्दिक सीधे हैदराबाद रवाना होंगे।

    Read Also-  ICC ने जारी की नई ODI रैंकिंग: विराट कोहली टॉप-5 में पहुंचे, बाबर आजम को दो स्थान का नुकसान

    एशिया कप में लगी थी जांघ की चोट
    हार्दिक पंड्या एशिया कप 2024 के दौरान श्रीलंका के खिलाफ सुपर-फोर मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी बाईं जांघ में लगी चोट इतनी गंभीर थी कि वे पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में नहीं उतर पाए। उस मुकाबले में उन्होंने 3 गेंदों पर 2 रन बनाए और 1 विकेट भी झटका था, लेकिन बीच मैच में उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

    इस चोट के चलते वे ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे और टी-20 सीरीज से भी बाहर रहे। एक BCCI अधिकारी के अनुसार, हार्दिक ने अक्टूबर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जॉइन किया था और तब से लगातार रिकवरी, फिजियो सेशन और जिम वर्कआउट पर ध्यान दे रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    hardik pandya hardik pandya news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    रायपुर में 13 साल बाद होगा IPL का रोमांच, RCB खेलेगी दो मैच, IND-NZ T20 के फर्स्ट इनिंग के बाद फैंस की नो एंट्री   

    रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा टी-20 मैच, भारत और न्यूजीलैंड की टीम होंगे आमने-सामने

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.