दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शीतला मार्केट में एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. मार्केट के बैंगल्स दुकान की तीन मंजिला छत पर चढ़ गया और खुदकुशी करने की छलांग लगा दी. ये मंजर देखकर आसपास के लोगों सहम उठे..
2 संयुक्त सचिव समेत 7 उपसचिव की नवीन पदस्थापना, देखें आदेश
हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और जांबाजी से युवक की जान बचा ली गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी. जानकारी के अनुसार, दुर्ग के शीतल मार्केट स्थित निर्मल बैंगल्स की तीन मंजिला इमारत पर युवक अचानक चढ़ गया.
प्रयागराज जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक यात्री की मौत, 15 से ज्यादा यात्री घायल
इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से नीचे उतरकर अपनी समस्या बताने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना. लगभग एक घंटे बाद युवक ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी. इस दौरान वह बिजली के तार से टकरा गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और वह दुकान के छज्जे पर गिर पड़ा. उसे देखकर ऐसा लगा मानो उसकी जान चली गई हो, इधर-उधर भागने लगे. इसके बाद युवक फिर से ड्रामा करने लगा. इसके बाद पुलिस ने सूझबूझ से उसे नीचे उतारा और तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.




