मुंबई: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की थी। शादी के 25 दिन बाद हिना ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बदले-बदले तेवर देखने को मिल रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत में हिना संस्कारी बहू के रूप में नजर आती हैं। वह साड़ी और दुपट्टा ओढ़े हुए अपने ससुराल वालों को बिठाकर खाना परोसती हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उम्मीदें बनाम हकीकत।” उन्होंने बताया कि ससुराल वाले पहले से ही उन्हें परिवार जैसा मानते हैं और शादी के बाद भी उन्होंने उन्हें एक राजकुमारी जैसा महसूस कराया है।
हिना ने लिखा, “शादी के बाद नहीं, बल्कि शुरू से ही मुझे इतना प्यार मिला है। हालांकि परिवार के ज्यादातर सदस्य कैमरे से दूर रहते हैं, लेकिन इस खास मौके के लिए सब सामने आए।” उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद को बेहद खुशनसीब मानती हैं जो इतने समझदार और खुशमिजाज लोगों से घिरी हैं।
दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत
हालांकि, वीडियो में आगे एक मजेदार ट्विस्ट आता है। संस्कारी बहू का अवतार छोड़कर हिना अचानक स्वैग वाली बहू में बदल जाती हैं। अब ससुराल वाले उन्हें खाना परोस रहे हैं और वह मस्ती में नजर आ रही हैं। इस ट्रांजिशन ने वीडियो को मनोरंजक बना दिया।
हिना ने कैप्शन में यह भी स्पष्ट किया कि यह वीडियो मजाक और मनोरंजन के लिए है और इसमें दिखाए गए पात्र काल्पनिक हैं। उन्होंने अपने ससुराल वालों का भी आभार जताया कि उन्होंने वीडियो में सहयोग दिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस हिना की मजाकिया अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और उनकी हिम्मत और पॉजिटिविटी की सराहना कर रहे हैं, खासकर तब जब हाल ही में उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी है।




