बीजापुर। छत्तीसगढ़ तेलंगाना और महाराष्ट्र बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर भीषण मुठभेड़ बुधवार से चल रही है. इस नक्सल ऑपरेशन को अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है. जिसमें हजारों जवान शामिल है. बड़े नक्सली ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए फोर्स मुस्तैद है.
इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी की मौत, हादसे के 5 दिन बाद रायपुर रेफर, रास्ते में तोड़ा दम, पत्नी और बच्चा भी घायल
इसी दौरान आज सुबह गलगम से कर्रेगुट्टा पहाड़ी की तरफ जा रहा डीआरजी का जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गया. जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया जिसके बाद ब्लास्ट होने से जवान के दोनों पैरों में चोट आई है. सीआरपीएफ कैंप गलगम में जवान का प्राथमिक इलाज चल रहा है.
अटारी वाघा बॉर्डर से 191 पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए पाकिस्तान, 287 भारतीय लौटे वापस




