धमतरी। कुरूद के प्रसिद्ध चंडी मंदिर में हुई चोरी की वारदात में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, जिससे जल्द ही बड़ा खुलासा संभव है। एसपी धमतरी के निर्देश पर चार विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने लगातार मेहनत कर सुराग जुटाए हैं। इस जांच में सायबर टीम की विशेष भूमिका रही है। बता दें कि 22 जून की रात अज्ञात चोरों ने माता की मूर्ति से रानी हार, चरण पादुका, मुकुट, कुंडल और दान पेटी चुरा ली थी। यह मंदिर कुरुद थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे इलाके में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने 58 मेडिकल अफसरों का किया तबादला, कई जिलों में बड़े फेरबदल
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद ली है और खोजी कुत्ते की सहायता से कुछ ठोस सुराग भी प्राप्त किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मंदिर से सटी पुलिस चौकी होते हुए भी यह वारदात हुई। चोरी गए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। इससे पहले छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में भी चोरी हुई थी, जिसका चोर अब तक पकड़ा नहीं गया है।




