Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तियानजिन में SCO समिट से पहले मोदी–जिनपिंग की महत्वपूर्ण बैठक, सीमा शांति और सहयोग पर हुई चर्चा

    तियानजिन में SCO समिट से पहले मोदी–जिनपिंग की महत्वपूर्ण बैठक, सीमा शांति और सहयोग पर हुई चर्चा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 31, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read
    तियानजिन में SCO समिट से पहले मोदी–जिनपिंग की महत्वपूर्ण बैठक

    SCO Summit 2025:  शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की समिट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रविवार को करीब एक घंटे तक द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति, व्यापारिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत और चीन के बीच सहयोग पूरे मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने विशेष रूप से आश्वासन, सम्मान और संवेदनशीलता को द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती का आधार बताया। मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत चीन के साथ इन तीन सिद्धांतों पर आधारित संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Read Also-  प्रधानमंत्री मोदी सात साल बाद चीन पहुंचे: SCO समिट में लेंगे हिस्सा, शी जिनपिंग-पुतिन से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

    चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी कहा कि दुनिया तेज़ी से बदल रही है और ऐसे समय में भारत और चीन का साथ आना आवश्यक है। उन्होंने दोनों देशों को अच्छे पड़ोसी और साझेदार बनने का संदेश दिया और कहा कि यह न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति और विकास के लिए भी सही विकल्प है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार कज़ान में हुई अपनी मुलाकात का भी उल्लेख किया और कहा कि तब की सार्थक चर्चा ने दोनों देशों के रिश्तों को सकारात्मक दिशा दी। उन्होंने बताया कि सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है। इसके अलावा, सीमा प्रबंधन को लेकर विशेष प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ है, कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल हो रही हैं।

    Read Also-  टैरिफ विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, बोले- कोई देश स्थायी मित्र या दुश्मन नहीं होता, सिर्फ स्थायी राष्ट्रीय हित होते हैं

    शी जिनपिंग ने भी कहा कि भारत और चीन की दोस्ती न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि मानव समाज की प्रगति और विकासशील देशों की एकजुटता के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पीएम मोदी का SCO समिट में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया और दोबारा जोर दिया कि ड्रैगन और हाथी का साथ वैश्विक स्थिरता और विकास के लिए जरूरी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2025 sco summit modi sco summit 2025 sco 2025 summit sco summit 2025 sco summit 2025 news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.