Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    August 5, 2026

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    • राजधानी की सुरक्षा और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को लिखा पत्र
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जर्मनी में राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत पर किया हमला, सत्य और शक्ति को लेकर दिया बयान

    जर्मनी में राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत पर किया हमला, सत्य और शक्ति को लेकर दिया बयान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 20, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि RSS प्रमुख खुले तौर पर यह कह रहे हैं कि सच्चाई का कोई महत्व नहीं है और केवल शक्ति ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यही RSS और हमारे बीच मूल अंतर है।

    राहुल गांधी ने कहा कि भारत की पूरी संस्कृति सत्य पर आधारित है। किसी भी धर्म को देखें, उसका मूल संदेश सत्य का पालन करना है। कांग्रेस, महात्मा गांधी और देश की जनता भारत की सच्चाई की रक्षा करती है, जबकि RSS ऐसा नहीं करती।

    उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी पांच दिवसीय जर्मनी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ओवरसीज इंडियन कांग्रेस के कार्यक्रम ‘कनेक्टिंग कल्चर्स’ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने जर्मन थिंक-टैंक से जुड़े नेताओं से संवाद किया और हर्टी स्कूल में भी संबोधन दिया।

    हर्टी स्कूल में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच भारत की दिशा पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल सरकार की एक व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह जवाबदेही का सिद्धांत है। संरचनात्मक असमानताओं को दूर करने के लिए मजबूत वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है।

    कनेक्टिंग कल्चर्स कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सच्चाई के साथ खड़ी है और भारत की सच्चाई व संस्कृति की रक्षा करती है, जो सत्य पर आधारित है और सभी धर्मों का मूल संदेश भी यही है।

    जर्मनी दौरे के दौरान राहुल गांधी ने जर्मनी के पूर्व चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात कर उनके साथ लंच किया। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अनुसार, इस मुलाकात में वैश्विक मुद्दों, व्यापार और भारत-जर्मनी संबंधों पर चर्चा हुई। इसके अलावा राहुल गांधी ने जर्मनी के वाइस चांसलर लार्स क्लिंगबाइल और पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण मंत्री कार्सटन श्नाइडर से भी अलग-अलग मुलाकात की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.