Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ‘भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ‘नई लक्ष्मण रेखा’ खींची,’ CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान में 300 KM घुसकर किया टारगेट

    ‘भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ‘नई लक्ष्मण रेखा’ खींची,’ CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान में 300 KM घुसकर किया टारगेट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 1, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    सिंगापुर। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ( India CDS) जनरल अनिल चौहान ने सिंगापुर में हुए शांगरी-ला डायलॉग 2025 में भाग लिया। यहां सीडीएस अनिल चौहान ने पाकिस्तान और आतंकवाद के रिश्ते को बेनकाब करते हुए भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ ‘नई लक्ष्मण रेखा’ खींचने की बात का जिक्र भी किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में बढ़ती परेशानियों के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है।

    भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती है। पाकिस्तान को भी स्थिरता के लिए कदम बढ़ाने होंगे। जनरल चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर इसलिए जरूरी था क्योंकि आतंकवाद के कारण भारत की सहनशक्ति की सीमा पार हो चुकी थी।

    सिंगापुर में आयोजित शांग्री-ला डायलॉग सिक्योरिटी समिट के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति पर कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ नई ‘रेड लाइन’ खींच दी है। भारत ने कई बार पाकिस्तान से दोस्ती करने की कोशिश की, लेकिन हर बार पाकिस्तान ने दुश्मनी दिखाई। सीडीएस ने उम्मीद जताई कि सैन्य कार्रवाई से पड़ोसी मुल्क कुछ सबक जरूर सीखेगा।

    पाकिस्तान में 300 किमी तक टारगेट

    उन्होंने कहा कि हम 300 किलोमीटर तक की एयर डिफेंस को सटीकता के साथ टारगेट करने में सक्षम थे और पाकिस्तान के अंदर तक एयरबेस और बुनियादी ढांचे को टारगेट बनाया गया। यह हमारी मजबूत एयर डिफेंस क्षमता को दिखाता है। जनरल चौहान ने कहा कि आतंकवादियों की वजह से दुनिया में अस्थिरता बढ़ रही है और वे संघर्षों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। जनरल चौहान ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई ‘रेड लाइन’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने राजनीतिक रूप से जो किया है, उसने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की एक नई रेड लाइन खींच दी है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस स्पेशल ऑपरेशन से हमारे दुश्मनों को भी कुछ सबक मिलेगा और वे सीखेंगे कि यह भारत की सहनशीलता की सीमा है।

    भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की कमियों से ली सीख: सीडीएस 

    उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने साझा इंटेलिजेंस, प्लानिंग और लॉजिस्टिक्स का इस्तेमाल किया। ऑपरेशन में मिली कमियों से सीख लेकर भारत अपना थिएटर कमांड तैयार करेगा। हालांकि, इसके तैयार होने की समय सीमा अभी तय नहीं की गई है। सीडीएस ने कहा कि आत्मनिर्भरता का मतलब हर तरह के हथियार भारत में बनाना नहीं है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए भारत को मित्र देशों के साथ साझेदारी की जरूरत होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.