Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश

    August 8, 2026

    भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र का कथित खेल, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप
    • अनुकंपा नियुक्ति में बार-बार शर्तें बदलना गलत: हाई कोर्ट ने दो महिलाओं को नौकरी देने का दिया निर्देश
    • भिलाई में बीएसपी की आवास नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
    • चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, साई सुदर्शन नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज
    • रावाभाठा मैदान में 3 दिन से लापता युवक की मिली लाश
    • राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत दस्तक, गांधीनगर टीटीएफ में दिखी पर्यटन की समृद्ध तस्वीर
    • पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ
    • सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रुपये की अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पड़ोसी देशों के साथ व्यापार होगा आसान

    रुपये की अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पड़ोसी देशों के साथ व्यापार होगा आसान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 1, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली।

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए एक योजना का खुलासा किया है, जिससे भारतीय रुपया पड़ोसी देशों के साथ व्यापार में और अधिक इस्तेमाल होगा। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार अब भारत के बैंक नेपाल, भूटान और श्रीलंका को रुपये में कर्ज दे सकेंगे। यह कर्ज खासतौर पर व्यापारिक जरूरतों के लिए होगा।

    रुपये में लेन-देन बढ़ाने के कदम

    RBI ने बताया कि दक्षिण एशियाई देशों को होने वाले भारत के निर्यात का लगभग 90% हिस्सा इन्हीं देशों को जाता है, जो करीब 25 अरब डॉलर का कारोबार है। इस योजना से भारत और पड़ोसी देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे और रुपये का इस्तेमाल बढ़ेगा।

    मुद्रा के दाम तय करने में पारदर्शिता

    RBI ने बड़े व्यापारिक साझेदार देशों की मुद्राओं के लिए स्पष्ट और भरोसेमंद रेफरेंस रेट बनाने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि व्यापारियों को अब पता होगा कि रुपया के मुकाबले अन्य मुद्राओं का सही दाम कितना है। इससे रुपया में बिलिंग और लेन-देन आसान और भरोसेमंद होगा।

    विदेशी निवेशकों के लिए नए विकल्प

    RBI ने स्पेशल रुपया वोस्ट्रो खातों (SRVAs) में जमा पैसे का इस्तेमाल अब सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं रखा। विदेशी निवेशक अब इन खातों में जमा राशि से कॉरपोरेट बॉन्ड और कमर्शियल पेपर भी खरीद सकेंगे। इससे भारत में निवेश के विकल्प बढ़ेंगे और रुपये की मांग मजबूत होगी।

    रुपया बनेगा पड़ोसी देशों की पसंद

    RBI लगातार रुपये को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिर और भरोसेमंद बनाने के प्रयास में है। इसके लिए मुद्रा विनिमय समझौते, सीमा पार डिजिटल भुगतान (UPI) और रुपये की कीमतों को स्थिर रखना जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इस नई योजना के बाद पड़ोसी देशों में रुपये का इस्तेमाल बढ़ेगा, व्यापार में आसानी होगी और रुपये की वैल्यू मजबूत होगी।

    इस योजना से भारत की वैश्विक आर्थिक छवि भी मजबूत होगी और रुपया पड़ोसी देशों के लिए फेवरेट मुद्रा बन सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.