Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Liquor Smuggling in Bilaspur: आरक्षक के कार से देसी सराब की तस्करी, 10 पेटी देसी सराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Liquor Smuggling in Bilaspur: आरक्षक के कार से देसी सराब की तस्करी, 10 पेटी देसी सराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 30, 2024Updated:July 30, 2024 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read

    Liquor Smuggling in Bilaspur: बिलाशपुर के सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक अपनी लक्जरी कार से देसी सराब की तस्करी करा रहा था. इसकी सूचना पर मोपका पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं कार से 10 पेटी देसी शराब, खाकी वर्दी, एक प्लास्टिक केन, लाठी, खाकी रंग का बॉडीगार्ड कपड़ा, आरक्षक के नाम की बैंक पासबुक, उसका आईडी कार्ड जब्त किया गया है. वहीं इसकी भनक लगते ही मामले में शामिल आरक्षक नीलकमल राजपूत पेट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग निकला है. सरकंडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

    Read Also- मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीता, रचा इतिहास

    Liquor Smuggling in Bilaspur: मोपका पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात देसी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस की टीम ने मोपका चौक पर घेराबंदी की. मुखबिर के बताए अनुसार चिल्हाटी मोड़ की ओर से आ रही रेनाल्ट कार को पुलिस ने रोका और कार सवार बलराम यादव निवासी कंसा चौक टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ भज्जी निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने को पकड़ा. पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब देने लगे. पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब का जखीरा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर युवकों को थाने ले आई. थाने में कड़ाई से पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था.

    Read Also- अब BBA और BCA के छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप, सालाना 7.5 करोड़ रुपए होंगे जारी

    Liquor Smuggling in Bilaspur: चौकी प्रभारी ने तत्काल मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी. इधर शराब पकड़े जाने की भनक आरक्षक को भी लग गई. इस दौरान वह सकरी थाने में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मौजूद था. मामले में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगते ही वह पेट्रोलिंग वाहन छोड़कर फरार हो गया. इधर पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है. पुलिस की टीम ने फरार आरक्षक के मुंगेली स्थित घर पर रेड कार्यवाही की है, जहां वह नहीं मिला है. पुलिस की टीम ने पकड़े गए ड्राइवर और शराब तस्करी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

    Read Also- झारखंड में रेल हादसा के बाद रायपुर रेल मंडल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर; ये ट्रेनें हुई रद्द, इनका बदला रूट

    कार से आरक्षक का बैंक खाता, चेकबुक और वर्दी बरामद
    आरोपी नवीन ने बताया कि वह भज्जी चखना दुकान में काम करता है. काम के दौरान ही वह दिनभर में धीरे-धीरे शराब खरीदकर इकठ्ठा करता है. इसके बाद वह रात को शराब खपा देता था. आरक्षक नीलकमल ने उसे 45 हजार रुपये देकर शराब लाने के लिए कहा था. उन्ही रुपयों से उसने अलग-अलग दुकानों से शराब खरीदी की. इसके बाद वह इकठ्ठी शराब को लेकर आरक्षक को देने के लिए जा रहा था. शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने कार की बारीकी से तलाशी ली. इस दौरान कार में पुलिस की वर्दी, एक प्लास्टिक का केन, एक प्लेट जिसमें पुलिस लिखा है, वहीं आरक्षक का बैंक खाता, चेकबुक, आरक्षक का आइकार्ड, डेबिट कार्ड, गैस कार्ड मिला है. इसके अलावा आरक्षक ने एक आवेदन एसपी के नाम पर लिखा था, जिसमें तखतपुर थाने से सकरी स्थानांतरित करने की बात लिखी है. पुलिस ने इस आवेदन को भी जब्त कर लिया है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur news ganja smuggling in bilaspur illegal liquor liquor smuggling liquor smuggling by train Liquor Smuggling in Bilaspur liquor smuggling in chhattisgarh liquor smuggling in india
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.