नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच एक बड़े युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. दोनों मुल्कों के बीच शनिवार को भी ताबड़तोड़ हमले जारी रहे. एक तरफ इजरायल ने दर्जनों फाइटर जेट्स से ईरान के गैस फील्ड्स, न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया, तो ईरान ने भी कमोबेश 150 मिसाइलें इजरायली शहरों पर दागीं. इस बीच दोनों तरफ जानमाल का भी नुकसान हुआ है.
एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों की संख्या 270 पहुंची, 19 शवों का DNA कंप्लीट, 11 शव परिजनों को सौंपे गए
मसलन, इजरायल द्वारा शुक्रवार को ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर असाधारण हमले के बाद, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह तक मिसाइलें दागीं. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसने इजरायली सैन्य केंद्रों और एयरबेस को निशाना बनाया. IDF ने 20 से ज्यादा ईरानी कमांडरों को मार गिराने का दावा किया है, जिनमें सशस्त्र बलों के खुफिया निदेशालय के प्रमुख और IRGC की सरफेस-टू-सरफेस मार करने वाली मिसाइल यूनिट्स के कमांडर शामिल हैं.
रेत माफियाओं से टीआई का गठजोड़ आया सामने, SP ने एक्शन लेते हुए किया सस्पेंड
ईरान के गैस फील्ड्स पर हमला
ईरान के दक्षिणी बुशेहर प्रांत में स्थित साउथ पार्स गैस फील्ड में आग लगने की घटना सामने आई, जो दुनिया का सबसे बड़ा नेचुरल गैस क्षेत्र है. गैस फील्ड्स से धुआं और आग की लपटें उठती देखी गई है. ईरान ने आरोप लगाया कि यह इज़राइली हमले की वजह से हुआ. ईरानी सेना का कहना है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में “10 इजरायली विमानों को मार गिराया गया है.”
यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस क्षेत्र है, जिसे कतर के साथ साझा किया जाता है (जहां इसे उत्तरी क्षेत्र के रूप में जाना जाता है). इसका उत्पादन प्रति दिन 700 मिलियन क्यूबिक मीटर (24,720 घन फीट) से अधिक है, जो ईरान के कुल प्राकृतिक गैस उत्पादन का लगभग 65-70 प्रतिशत है. यह क्षेत्र ईरान की घरेलू खपत, पेट्रोकेमिकल उद्योग और गैस निर्यात के लिए अहम है.
ईरान के कई प्रांतों पर इजरायल ने किया हमला
इजरायल ने ईरान के कई प्रांतों पर हमला किया, जिनमें ईस्ट अजरबैजान, लोरेस्तान और केर्मानशाह शामिल हैं. इन हमलों में कम से कम 30 सैन्यकर्मी और एक रेड क्रिसेंट स्टाफ सदस्य की मौत हो गई है. शनिवार सुबह तक, तेहरान की एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय हो गई थी क्योंकि इजरायल ने राजधानी पर फिर से हमले शुरू कर दिए थे.
इस हालिया संघर्ष में दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है. इजरायली अधिकारियों के अनुसार, ईरान की मिसाइलों से इजरायल में तीन लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए हैं. वहीं, ईरानी अधिकारियों ने बताया कि इजरायली हमलों में कम से कम 78 लोग मारे गए हैं और 320 से अधिक घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश आम नागरिक हैं.




